Hindi Grammer - Pronoun


Pronoun - सर्वनाम (Hindi Grammar)
सर्वनाम-संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते है। संज्ञा की पुनरुक्ति को दूर करने के लिए ही सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है। जैसे-मैं, हम, तू, तुम, वह, यह, आप, कौन, कोई, जो आदि।
सर्वनाम के भेद- सर्वनाम के छह भेद हैं-
1. पुरुषवाचक सर्वनाम।
2. निश्चयवाचक सर्वनाम।
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम।
4. संबंधवाचक सर्वनाम।
5. प्रश्नवाचक सर्वनाम।
6. निजवाचक सर्वनाम।
1. पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता या लेखक स्वयं अपने लिए अथवा श्रोता या पाठक के लिए अथवा किसी अन्य के लिए करता है वह पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाता है। पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं-
(1) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला अपने लिए करे, उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-मैं, हम, मुझे, हमारा आदि।
(2) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला सुनने वाले के लिए करे, उसे मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-तू, तुम,तुझे, तुम्हारा आदि।
(3) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला सुनने वाले के अतिरिक्त किसी अन्य पुरुष के लिए करे उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-वह, वे, उसने, यह, ये, इसने, आदि।
2. निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun)
जो सर्वनाम किसी व्यक्ति वस्तु आदि की ओर निश्चयपूर्वक संकेत करें वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इनमें ‘यह’, ‘वह’, ‘वे’ सर्वनाम शब्द किसी विशेष व्यक्ति आदि का निश्चयपूर्वक बोध करा रहे हैं, अतः ये निश्चयवाचक सर्वनाम है।
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)
जिस सर्वनाम शब्द के द्वारा किसी निश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु का बोध न हो वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इनमें ‘कोई’ और ‘कुछ’ सर्वनाम शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति अथवा वस्तु का निश्चय नहीं हो रहा है। अतः ऐसे शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
4. संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)
परस्पर एक-दूसरी बात का संबंध बतलाने के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग होता है उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। इनमें ‘जो’, ‘वह’, ‘जिसकी’, ‘उसकी’, ‘जैसा’, ‘वैसा’-ये दो-दो शब्द परस्पर संबंध का बोध करा रहे हैं। ऐसे शब्द संबंधवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
5. प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)
जो सर्वनाम संज्ञा शब्दों के स्थान पर तो आते ही है, किन्तु वाक्य को प्रश्नवाचक भी बनाते हैं वे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे-क्या, कौन आदि। इनमें ‘क्या’ और ‘कौन’ शब्द प्रश्नवाचक सर्वनाम हैं, क्योंकि इन सर्वनामों के द्वारा वाक्य प्रश्नवाचक बन जाते हैं।
6. निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)
जहाँ अपने लिए ‘आप’ शब्द ‘अपना’ शब्द अथवा ‘अपने’ ‘आप’ शब्द का प्रयोग हो वहाँ निजवाचक सर्वनाम होता है। इनमें ‘अपना’ और ‘आप’ शब्द उत्तम, पुरुष मध्यम पुरुष और अन्य पुरुष के (स्वयं का) अपने आप का बोध करा रहे हैं। ऐसे शब्द निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
विशेष-जहाँ केवल ‘आप’ शब्द का प्रयोग श्रोता के लिए हो वहाँ यह आदर-सूचक मध्यम पुरुष होता है और जहाँ ‘आप’ शब्द का प्रयोग अपने लिए हो वहाँ निजवाचक होता है।
सर्वनाम शब्दों के विशेष प्रयोग
(1) आप, वे, ये, हम, तुम शब्द बहुवचन के रूप में हैं, किन्तु आदर प्रकट करने के लिए इनका प्रयोग एक व्यक्ति के लिए भी होता है।
(2) ‘आप’ शब्द स्वयं के अर्थ में भी प्रयुक्त हो जाता है। जैसे-मैं यह कार्य आप ही कर लूँगा।

·   0

Hindi Grammer - Pronoun


Pronoun - सर्वनाम (Hindi Grammar)
सर्वनाम-संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते है। संज्ञा की पुनरुक्ति को दूर करने के लिए ही सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है। जैसे-मैं, हम, तू, तुम, वह, यह, आप, कौन, कोई, जो आदि।
सर्वनाम के भेद- सर्वनाम के छह भेद हैं-
1. पुरुषवाचक सर्वनाम।
2. निश्चयवाचक सर्वनाम।
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम।
4. संबंधवाचक सर्वनाम।
5. प्रश्नवाचक सर्वनाम।
6. निजवाचक सर्वनाम।
1. पुरुषवाचक सर्वनाम (Personal Pronoun)
जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता या लेखक स्वयं अपने लिए अथवा श्रोता या पाठक के लिए अथवा किसी अन्य के लिए करता है वह पुरुषवाचक सर्वनाम कहलाता है। पुरुषवाचक सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं-
(1) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला अपने लिए करे, उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-मैं, हम, मुझे, हमारा आदि।
(2) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला सुनने वाले के लिए करे, उसे मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-तू, तुम,तुझे, तुम्हारा आदि।
(3) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला सुनने वाले के अतिरिक्त किसी अन्य पुरुष के लिए करे उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-वह, वे, उसने, यह, ये, इसने, आदि।
2. निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun)
जो सर्वनाम किसी व्यक्ति वस्तु आदि की ओर निश्चयपूर्वक संकेत करें वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इनमें ‘यह’, ‘वह’, ‘वे’ सर्वनाम शब्द किसी विशेष व्यक्ति आदि का निश्चयपूर्वक बोध करा रहे हैं, अतः ये निश्चयवाचक सर्वनाम है।
3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun)
जिस सर्वनाम शब्द के द्वारा किसी निश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु का बोध न हो वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इनमें ‘कोई’ और ‘कुछ’ सर्वनाम शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति अथवा वस्तु का निश्चय नहीं हो रहा है। अतः ऐसे शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
4. संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)
परस्पर एक-दूसरी बात का संबंध बतलाने के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग होता है उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। इनमें ‘जो’, ‘वह’, ‘जिसकी’, ‘उसकी’, ‘जैसा’, ‘वैसा’-ये दो-दो शब्द परस्पर संबंध का बोध करा रहे हैं। ऐसे शब्द संबंधवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
5. प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)
जो सर्वनाम संज्ञा शब्दों के स्थान पर तो आते ही है, किन्तु वाक्य को प्रश्नवाचक भी बनाते हैं वे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे-क्या, कौन आदि। इनमें ‘क्या’ और ‘कौन’ शब्द प्रश्नवाचक सर्वनाम हैं, क्योंकि इन सर्वनामों के द्वारा वाक्य प्रश्नवाचक बन जाते हैं।
6. निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)
जहाँ अपने लिए ‘आप’ शब्द ‘अपना’ शब्द अथवा ‘अपने’ ‘आप’ शब्द का प्रयोग हो वहाँ निजवाचक सर्वनाम होता है। इनमें ‘अपना’ और ‘आप’ शब्द उत्तम, पुरुष मध्यम पुरुष और अन्य पुरुष के (स्वयं का) अपने आप का बोध करा रहे हैं। ऐसे शब्द निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
विशेष-जहाँ केवल ‘आप’ शब्द का प्रयोग श्रोता के लिए हो वहाँ यह आदर-सूचक मध्यम पुरुष होता है और जहाँ ‘आप’ शब्द का प्रयोग अपने लिए हो वहाँ निजवाचक होता है।
सर्वनाम शब्दों के विशेष प्रयोग
(1) आप, वे, ये, हम, तुम शब्द बहुवचन के रूप में हैं, किन्तु आदर प्रकट करने के लिए इनका प्रयोग एक व्यक्ति के लिए भी होता है।
(2) ‘आप’ शब्द स्वयं के अर्थ में भी प्रयुक्त हो जाता है। जैसे-मैं यह कार्य आप ही कर लूँगा।

·   0

NTCP Valsad Recruitment for Various Posts 2016

·   0

Latest Current Affairs Date - 23/06/2016

Latest Current Affairs Date - 23/06/2016

1. विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की एकमात्र पदक विजेता जिन्होंने केरल खेल परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया, उनका क्या नाम है?
a. सानिया मिर्ज़ा
b. दीपिका कुमारी
c. अंजू बॉबी जॉर्ज
d. साइना नेहवाल

2. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी को भारत-ज़िम्बाब्वे के बीच हुए तीन मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला में मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया?
a. हरीश पाण्डेय
b. बरिंदर सरन
c. एल्टन चिगुम्बुरा
d. जेम्स केल्टन

3. विश्व भर में 23 जून 2016 को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पहली बार कब मनाया गया था?
a. 2011
b. 2012
c. 2013
d. 2014

4. जापान के प्रसिद्ध व्यापारिक समूह सॉफ्टबैंक ने 22 जून 2016 को निम्न में से किसे अध्यक्ष एवं सीओओ नियुक्त किया?
a. शिगेका माताहोरी
b. केन मियोची
c. जु ला वांचा
d. सातोरू जिन्मेका

5. निम्नलिखित में से किस व्यक्ति ने हाल ही में आनंद बाज़ार पत्रिका के मुख्य संपादक पद से इस्तीफ़ा दे दिया?
a. पंकज सरकार
b. बिनोद रॉय
c. अवीक सरकार
d. स्वप्न दास गुप्ता

6. 23 जून को निम्न में से कौन सा दिन मनाया जाता है?
a. संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस
b. संयुक्त राष्ट्र खेल दिवस
c. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार दिवस
d. संयुक्त राष्ट्र दिवस

7. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22 जून 2016 को बड़े पैमाने पर स्पेक्ट्रम नीलामी योजना को मंजूरी दी. इससे सरकारी खजाने में लगभग कितने लाख करोड़ रुपए आने की उम्मीद है?
a. 5.66 लाख करोड़ रुपए
b. 4.66 लाख करोड़ रुपए
c. 3.66 लाख करोड़ रुपए
d. 6.66 लाख करोड़ रुपए

8. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22 जून 2016 को दोहरे कराधान से बचने और आयकर के संबंध में होने वाली अपवंचना को रोकने के लिए निम्न में से किस देश के साथ एक संशोधित संधि पर हस्ताक्षर करने को अनुमति दी?
a. बेल्जियम
b. नेपाल
c. भूटान
d. अमेरिका

9. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने उदय (उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस) योजना के अंतर्गत डिस्कॉम के 30 सितम्बर 2015 तक के बकाया ऋणों का निम्न में से कितने प्रतिशत राज्यों द्वारा लेने के लिए तथा जम्मू-कश्मीर राज्य द्वारा उधारी वहन करने के लिए समय-सीमा विस्तार को मंजूरी दी?
a. 50 प्रतिशत
b. 40 प्रतिशत
c. 30 प्रतिशत
d. 20 प्रतिशत

10. डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म पेपाल ने 22 जून 2016 को निम्न में से किसे अपना प्रबंध निदेशक और भारतीय कारोबार का प्रबंधक नियुक्त किया?
a. अनुपम पाहुजा
b. सुरेश मिश्रा
c. अनील भुसरी
d. अजय सिंह

11. जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्वेंटी20 मैच में टीम की अगुवाई करके सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में कप्तानी करने के ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी निम्न में से किस खिलाड़ी ने किया?
a. महेंद्र सिंह धोनी
b. विराट कोहली
c. इयोन मोर्गन
d. स्टीव स्मिथ

12. केंद्र सरकार ने कपड़ा और परिधान क्षेत्र के लिए निम्न में से लगभग कितने करोड़ रुपए की पैकेज को मंजूरी दी?
a. 6,000 करोड़
b. 5,000 करोड़
c. 4,000 करोड़
d. 3,000 करोड़

13. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सीडबी) में स्टार्ट अप के लिए कुल कितने धनराशि के कोष (एफएफएस) की स्थापना को जून 2016 में मंजूरी दी?
a.    5,000 करोड़
b.    15,000 करोड़
c.    10,000 करोड़
d.    51,000 करोड़

14. भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार हाल ही में चर्चा में रहे. निम्न में से उनका क्या नाम है?
a.    अरविंद सुब्रमण्यन
b.    सुब्रमण्यन स्वामी
c.    गोपाल सुब्रमण्यन
d.    रविन्द्र सुब्रमण्यन

15. वर्ष 2016 के आइफा पुरस्कार समारोह का आयोजन निम्न में से किस जगह हुआ?
a.    लंदन (ब्रिटेन)
b.    पेरिस (फ्रांस)
c.    मैड्रिड (स्पेन)
d.    दिल्ली (भारत)

उत्तर:
1. c. अंजू बॉबी जॉर्ज
2. b. बरिंदर सरन
3. a. 2011
4. b. केन मियोची
5. c. अवीक सरकार
6. a. संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस
7. a. 5.66 लाख करोड़ रुपए
8. a. बेल्जियम
9. a. 50 प्रतिशत
10. a. अनुपम पाहुजा
11. a. महेंद्र सिंह धोनी
12. a. 6,000 करोड़
13. c. 10,000 करोड़
14. a. अरविंद सुब्रमण्यन
15. c. मैड्रिड (स्पेन)

·   0

Latest Current Affairs in Hindi part - 2

Latest Curren in Hindi Date - 23/06/2016

•    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की एकमात्र पदक विजेता जिन्होंने केरल खेल परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया: अंजू बॉबी जॉर्ज

•    वह खिलाड़ी जिसे भारत-ज़िम्बाब्वे के ट्वेंटी-20 श्रृंखला में मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया: बरिंदर सरन

•    अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पहली बार मनाया गया था: वर्ष 2011 में

•    प्रसिद्ध व्यापारिक समूह सॉफ्टबैंक ने जिस व्यक्ति को अध्यक्ष एवं सीओओ नियुक्त किया: केन मियोची

•    जिन्होंने हाल ही में आनंद बाज़ार पत्रिका के मुख्य संपादक पद से इस्तीफ़ा दिया: अवीक सरकार

•    23 जून को जो दिवस मनाया जाता है: संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस

•    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22 जून 2016 को बड़े पैमाने पर स्पेक्ट्रम नीलामी योजना को मंजूरी दी. इससे सरकारी खजाने में जितने रुपए आने की उम्मीद जताई गई है: 5.66 लाख करोड़ रुपए

•    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 22 जून 2016 को दोहरे कराधान से बचने और आयकर के संबंध में होने वाली अपवंचना को रोकने के लिए जिस देश के साथ एक संशोधित संधि पर हस्ताक्षर करने को अनुमति दी: बेल्जियम

•    केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने उदय योजना के अंतर्गत डिस्कॉम के 30 सितम्बर 2015 तक के बकाया ऋणों का जितने प्रतिशत राज्यों द्वारा उधारी वहन करने के लिए समय-सीमा विस्तार को मंजूरी दी: 50 प्रतिशत

•    डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म पेपाल ने जिसे अपना प्रबंध निदेशक और भारतीय कारोबार का प्रबंधक नियुक्त किया: अनुपम पाहुजा

•    जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्वेंटी20 मैच में टीम की अगुवाई करके सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में कप्तानी करने के ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी जिस खिलाड़ी ने किया: महेंद्र सिंह धोनी

•    केंद्र सरकार ने कपड़ा और परिधान क्षेत्र के लिए जितने राशि के पैकेज को मंजूरी दी: 6,000 करोड़

•    केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सीडबी) में स्टार्ट अप के लिए जितने धनराशि के कोष (एफएफएस) की स्थापना को जून 2016 में मंजूरी दी: 10,000 करोड़

•    भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार जो हाल ही में चर्चा में रहे: अरविंद सुब्रमण्यन

•    वर्ष 2016 के आइफा पुरस्कार समारोह का आयोजन जिस जगह हुआ: मैड्रिड (स्पेन)

·   0

Latest Current Affairs Date - 24/06/2016

Latest Current Affairs Date - 24/06/2016

•    जिस पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया: अनिल कुंबले

•    जिस संकट से निपटने के लिए यूरोपियन यूनियन ने बॉर्डर एंड कोस्टगार्ड फ़ोर्स तैयार करने का निर्णय लिया: अवैध प्रवासी संकट

•    वह अंतरराष्ट्रीय संस्था जिसके द्वारा कराये गये सर्वेक्षण के अनुसार, विश्व के सबसे महंगे शहरों की सूची में हॉंगकॉंग प्रथम स्थान पर है: मर्सर

•    वैज्ञानिकों द्वारा 1000 प्रोग्राम प्रोसेसर की क्षमता वाली माइक्रोचिप का विकास करने वाली यूनिवर्सिटी: यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया

•    कोलंबिया की सरकार ने जिस विद्रोहियों ने साथ जून 2016 में ऐतिहासिक संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये: फार्क विद्रोही

•    वर्ष 2016 के विश्व हाइड्रोग्राफी डे का विषय था: हाइड्रोग्राफी–अच्छी तरह से प्रबंधित समुद्र और जलमार्ग की कुंजी

•    जिस देश के प्रधानमंत्री ने 24 जून 2016 को अपने पद से हटने की घोषणा की: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन

•    जिस राज्य सरकार ने यहूदी समुदाय को अल्पसंख्यक के दर्जे को मंजूरी दी: महाराष्ट्र

•    जिस संगठन ने जून 2016 में भारत विकास अद्यतन 2016 रिपोर्ट जारी की: विश्व बैंक समूह

•    पेशेवर मुक्केबाजों के लिये एआईबीए ओलंपिक क्वालीफायर्स में जितने भारतीय चुने गए: तीन

•    ब्रिटेन में ईयू से बाहर होने के मुद्दे पर हुए चुनाव में जितने प्रतिशत लोगों ने इसके पक्ष में मतदान किया: 52 प्रतिशत

•    आईआईपीआर के वैज्ञानिकों ने किसी भी तरह की बीमारी से मुक्त तुअर/अरहर की एक नई प्रजाति विकसित की. उसका नाम दिया गया: आईपीए 203

•    भारत ने जिस देश के साथ सौर गठजोड़ तथा नैनो सामग्री के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास भागीदार के रूप में काम करने के लिए समझौता किया: ब्रिटेन

•    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जून 2016 में जिस जगह गये: ताशकंद

•    न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) जून 2016 में काफी चर्चा में रहा. वर्तमान में इस ग्रुप में जितने सदस्य देश शामिल हैं: 48

·   0

Latest Current Affairs in Hindi

Latest Current Affairs in Hindi

1. निम्न में से किस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा 1000 प्रोग्राम प्रोसेसर की क्षमता वाली माइक्रोचिप का विकास किया गया?
a. यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैम्ब्रिज
b. लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स
c. स्कूल ऑफ़ अमेरिका
d. यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया

2. निम्न में से किस पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया?
a.  मुरली विजय
b.  अनिल कुंबले
c.  जवागल श्रीनाथ
d.  युसूफ पठान

3. निम्न में से किस संकट से निपटने के लिए यूरोपियन यूनियन ने बॉर्डर एंड कोस्टगार्ड फ़ोर्स तैयार करने का निर्णय लिया?
a. आर्थिक संकट
b. प्रवासी संकट
c. घटता उत्पादन
d. कृषि उपयोग

4. मर्सर द्वारा जारी शहरों की सूची में निम्न में से किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ?
a. हॉंगकॉंग
b. लंदन
c. दिल्ली
d. मुंबई

5. कोलंबिया की सरकार और निम्न में किस विद्रोहियों ने जून 2016 में ऐतिहासिक संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये?
a. फार्क विद्रोहियों
b. कुर्द विद्रोहियों
c. सुन्नी विद्रोहियों
d. तमिल विद्रोहियों

6. वर्ष 2016 के विश्व हाइड्रोग्राफी डे का विषय निम्न में से क्या था?  
  a. हाइड्रोग्राफी–जलमार्ग की दवा
  b. हाइड्रोग्राफी–अच्छी तरह से प्रबंधित समुद्र और जलमार्ग की कुंजी
  c. हाइड्रोग्राफी–जलमार्ग विस्तार
  d. उपरोक्त में से कोई नहीं

7. निम्न में से किस देश के प्रधानमंत्री ने 24 जून 2016 को अपने पद से हटने की घोषणा कर दी?
a. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन
b. भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
c. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ
d. इनमे से कोई नहीं

8. निम्न में से किस राज्य सरकार ने यहूदी समुदाय को अल्पसंख्यक के दर्जे को मंजूरी दे दी?
a. गुजरात
b. केरल
c. बेंगलुरू
d. महाराष्ट्र

9. निम्न में से किस संगठन ने जून 2016 में भारत विकास अद्यतन 2016 रिपोर्ट जारी की?
a. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
b. संयुक्त राष्ट्र संघ
c. विश्व बैंक समूह
d. एशियाई विकास बैंक

10. पेशेवर मुक्केबाजों के लिये एआईबीए ओलंपिक क्वालीफायर्स में निम्न में से कितने भारतीय शामिल हुए?
a. तीन भारतीय
b. दो भारतीय
c. चार भारतीय
d. इनमे से कोई नहीं

11. हाल ही में ब्रिटेन में ईयू से बाहर होने के मुद्दे पर हुए चुनाव में कुल कितने प्रतिशत लोगों ने इसके पक्ष में मतदान किया?
a. 50 प्रतिशत
b. 52 प्रतिशत
c. 59 प्रतिशत
d. 75 प्रतिशत

12. आईआईपीआर के वैज्ञानिकों ने किसी भी तरह की बीमारी से मुक्त तुअर/अरहर की एक नई प्रजाति विकसित की है. उसे निम्न में से क्या नाम दिया गया है?
a. आईपीए 203
b. आईपीए 103
c. आईपीए 303
d. आईपीए 503

13. भारत ने निम्न में से किस देश के साथ सौर गठजोड़ तथा नैनो सामग्री के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास भागीदार के रूप में काम करने के लिए समझौता किया?
a. स्विट्ज़रलैंड
b. ब्रिटेन
c. पोलैंड
d. अमेरिका

14. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जून 2016 में निम्न में से किस स्थान पर गये?
a. कंधार
b. सिंगापुर
c. ताशकंद
d. माले

15. न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) जून 2016 में काफी चर्चा में रहा. वर्तमान में इस ग्रुप में कुल कितने सदस्य देश शामिल हैं?
a.    10
b.    20
c.    45
d.    48

उत्तर:
1. d. यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफोर्निया
2. b. अनिल कुंबले
3. b. अवैध प्रवासी संकट
4. a. हॉंगकॉंग
5. a. फार्क विद्रोहियों
6. b. हाइड्रोग्राफी–अच्छी तरह से प्रबंधित समुद्र और जलमार्ग की कुंजी
7. a. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन
8. d. महाराष्ट्र
9. c. विश्व बैंक समूह
10. a. तीन भारतीय
11. b. 52 प्रतिशत
12. a. आईपीए 203
13. b. ब्रिटेन
14. c. ताशकंद
15. d. 48

·   0

Latest Current Affairs Date - 25/06/2016

Latest Current Affairs Date - 25/06/2016

1. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने विश्व की सबसे बड़ी कॉपरेरेट स्थिरता पहल ‘यूनाइटेड नेशन्स ग्लोबल कॉम्पैक्ट’ के तहत निम्न में से कितने  “चैंपियन्स एंड पायनियर्स’’ को नामित किया है?
a.    10
b.    8
c.    7
d.   12

2. भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णन को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) विश्व क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a.    रजत पदक
b.    स्वंर्ण पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमे से कोई नहीं

3. निम्न में से किस देश ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की पूर्ण सदस्यता के लिए 24 जून 2016 को दायित्व ज्ञापन (एमओओ) पर हस्ताक्षर किए?
a.    भारत
b.    पाकिस्तान
c.    नेपाल
d.    भूटान

4. निम्न में से शहर में विश्व की पहली ह्वाइट टाइगर सफारी शुरू करके जंगलों से विलुप्त हो चुके सफेद बाघों को उनके प्राकृतिक माहौल में बसाने की कोशिश की जा रही है?
a.    रीवा, मध्य प्रदेश
b.    जोधपुर, राजस्थान
c.    पटना, बिहार
d.    लखनऊ, उत्तर प्रदेश

5. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 जून 2016 को निम्न में से किस शहर से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया?
a.    दिल्ली
b.    पुणे
c.    पटना
d.    लखनऊ

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जून 2016 को ताशकंद में निम्न में से किस देश के राष्ट्रपति से मध्य एशियाई देशों के साथ कारोबार और निवेश के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की?
a.    ताजिकिस्तान और बेलारूस
b.    पाकिस्तान और भूटान
c.    भूटान और बेलारूस
d.    नेपाल और अमेरिका

7. नेपाल ने अपने नागरिकों को निम्न में से किस देश में काम करने पर रोक लगा दिया है?
a.    पाकिस्तान
b.    अफगानिस्तान
c.    भूटान
d.    भारत

8. श्रीलंका की संसद में निम्न में से कौन सा विधेयक को 24 जून 2016 को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया?
a.    आम अधिकार विधेयक
b.    खाद्य सुरक्षा विधेयक
c.    सूचना का अधिकार विधेयक
d.    इनमे से कोई नहीं

9. निम्न में से किस राज्य को छोड़कर सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों ने सातों दिन 24 घंटे सभी के लिये बिजली दस्तावेज पर हस्ताक्षर किये?
a.    उत्तर प्रदेश
b.    बिहार
c.    झारखण्ड
d.    दिल्ली

10. नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने निम्न में से किस ग्रह पर अप्रत्याशित खनिज का पता लगाया?
a.    बुध ग्रह
b.    मंगल ग्रह
c.    बृहस्पति ग्रह
d.    शनि ग्रह

11. लोकप्रिय क्विज मास्टर व भारत में एंग्लो इंडियन समुदाय के आइकन निम्न में से कौन है, जिनका 24 जून 2016 को कोलकाता में निधन हो गया?
a.    नील ओ ब्रायन
b.    सिद्धार्थ बसु
c.    महाश्वेता देवी
d.    इनमे से कोई नहीं

12. निम्न में से किन राज्यों के लिए 5,939 करोड़ रुपये की 8 राजमार्ग परियोजनाओं को 24 जून 2016 को एक उच्च स्तरीय सरकारी समिति द्वारा मंजूरी प्रदान की गयी?
a.    महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, सिक्किम और असम
b.    महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखण्ड, सिक्किम और असम
c.    महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पंजाब, सिक्किम और असम
d.    महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, सिक्किम और असम

13. निम्न में से किस देश में 17वें आईफ़ा समारोह का आयोजन किया गया है?
a.    श्रीलंका
b.    अमेरिका
c.    स्पेन
d.    भूटान
उत्तर- c. स्पेन

14. जीतू राय ने आईएसएसएफ विश्व कप शूटिंग में निम्न में से कौन सा पदक जीता?
a.    रजत पदक
b.    स्वंर्ण पदक
c.    कांस्य पदक
d.    इनमे से कोई नहीं

15. द्युति चांद ने निम्न में से कितने मीटर की दौड़ के लिए रियो ओलंपिक में स्थान बना लिया है?
a.    50 मीटर
b.    100 मीटर
c.    200 मीटर
d.    300 मीटर उत्तर: 1. a. 10
2. c. कांस्य पदक
3. a. भारत
4. a. रीवा, मध्य प्रदेश
5. b. पुणे
6. a. ताजिकिस्तान और बेलारूस
7. b. अफगानिस्तान
8. c. सूचना के अधिकार विधेयक
9. a. उत्तर प्रदेश
10.b. मंगल ग्रह
11.a. नील ओ ब्रायन
12.d. महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, सिक्किम और असम
13.c. स्पेन
14.a. रजत पदक
15.b. 100 मीटर

·   0