सेना में महिला योद्धा बटालियन बनाने पर विचार : पर्रिकर

·   0

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सशस्त्र सेना में महिलाओं की भूमिका ब़़ढाने पर जोर दिया है। उन्होंने महिलाओं की अलग बटालियन तैयार करने का इरादा भी जताया। लड़ाकू विमानों के लिए पायलटों की तैनाती से महिलाओं के सेना में प्रवेश की मनोवैज्ञानिक बाधा पार हो गई है।

औद्योगिक संगठन-फिक्की के महिला संगठन एफएलओ के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री पर्रिकर ने कहा कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के जरिए सेना में महिलाओं की भर्ती हो सकती है तथा सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश पर भी विचार किया जा सकता है। भारत हालंकि झांसी की रानी और दुर्गा का देश है, लेकिन विभिन्न कारणों से महिलाओं को सेना से दूर रखा गया। पर्रिकर बोले कि जब मैं रक्षा मंत्री बना तो सोचा कि हमें रणनीतिक कदम उठाने की जरूरत है। आमतौर पर सेना पुरुष प्रधान है।

पढ़ेंः जानिए, किस अाधार पर तय हुअा मोदी के मंत्रियों का नाम

अमेरिका, इसराइल के बाद भारत का नाम होगा यदि सेना व नौसेना में भी महिलाओं को युद्ध भूमिका मिलती है तो अमेरिका व इसराइल के बाद भारत ऐसा करने वाला तीसरा देश होगा। पर्रिकर ने कहा कि यह माना जाता है कि महिला कमांडिंग अफसर का आदेश जवान नहीं मानेंगे, क्योंकि उन्हें ऐसा करने का प्रशिक्षण नहीं है, इससे मैं सहमत नहीं हूं। इसमें बाधा सिर्फ बुनियादी ढांचा है।

लड़ाई के मोर्चे पर भी तैनात किया जा सकता है। पूरी महिला बटालियन भी तैयार हो सकती है।' सेना प्रमुखों से चर्चा करेंगे रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना में महिलाओं की तैनाती पर वे निकट भविष्य में तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठकर विचार करेंगे। नौसेना के पोतों पर महिलाएं तैनात हो सकती हैं। इसके लिए युद्धपोत की डिजाइन बदली जा सकती है।

Subscribe to this Blog via Email :