1. केंद्र सरकार ने हाल ही (जुलाई 2016) में निम्न में से किस सिख गुरु का जन्मदिन पुरे देश में मनाने की घोषणा की?
a. गुरु गोविंद सिंह
b. गुरु अर्जुन देव
c. गुरु अंगद
d. गुरु नानक
2. टीमलीज कंपनी ने जुलाई 2016 में एएसएपी इन्फो सिस्टम्स के अधिग्रहण की घोषणा की. टीमलीज निम्न में से किस क्षेत्र/प्रकार की कंपनी है?
a. मनोरंजन कंपनी
b. न्यूज़ कंपनी
c. मोटर कंपनी
d. कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़ी कंपनी
3. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रिया फार्मूला वन ऑस्ट्रिया ग्रां प्री रेस जीती?
a. सेबेस्टियन वेटेल
b. लुईस हैमिलटन
c. निको रोजबर्ग
d. किमी रिकोनेन
4. उस भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी का नाम बताइए जो यूरोपा लीग में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने?
a. सुनील छेत्री
b. सुमीत पास्सी
c. गुरप्रीत सिंह संधू
d. सन्देश झींगन
5. वर्ष 1986 में नोबल शांति पुरस्कार द्वारा सम्मानित एवं अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण यहूदी का दर्जा प्राप्त करने वाले व्यक्ति का क्या नाम है जिनका 2 जुलाई 2016 को निधन हो गया?
a. एली वीज़ल
b. वूडी एलेन
c. बेन स्टिलर
d. टोनी कर्टिस
6. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2 जुलाई 2016 को एडिनबर्ग में हुई वार्षिक बैठक में खेल से सम्बंधित किस महत्वपूर्ण नियम में बदलाव करने का निर्णय लिया?
a. 50 ओवर
b. एलबीडब्ल्यू
c. फ्री हिट
d. थर्ड अंपायर का चुनाव
7. निम्न में से किस राज्य ने 5 बिलियन डॉलर राशि से नई औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने का निर्णय लिया?
a. हरियाणा
b. राजस्थान
c. हिमाचल प्रदेश
d. उत्तर प्रदेश
8. कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़ी कंपनी टीमलीज़ सर्विसेज ने निम्न में से किस कम्पनी के अधिग्रहण की घोषणा की?
a. एएसएपी इन्फो सिस्टम्स
b. वाईजेके लिमिटेड
c. वाइको लिमिटेड
d. सन फार्मेसी
9. सेरेना विलियम्स ने जर्मनी की आनिका बैक को हराकर अपने करियर का कौन सा मैच जीता?
a. 300
b. 250
c. 200
d. 150
10. निम्न में से कौन भारतीय गायक हाल ही में एक महिला पर अभद्र टिप्पणी करने के कारण चर्चा में रहा?
a. सोनू निगम
b. अभिजित भट्टाचार्य
c. शान
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
11. निम्न में से किस सोशल नेट्वर्किंग साईट ने विश्व के 45 भाषाओं में पोस्ट को पढने की सहूलियत देने की योजना की घोषणा की?
a. फेसबुक
b. ट्वीटर
c. इस्ताग्राम
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
12. भारत एवं पाकिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (UNMOGIP) के नव नियुक्त अध्यक्ष कौन हैं?
a. पीटर थॉमसन
b. जॉनसन स्काई
c. पीर गुस्ताफ लोडिन
d. एन बावा
13. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकवादी हमले में मारी गयी भारतीय युवती का क्या नाम है?
a. तारिषी जैन
b. वृंदा माघवत
c. सुप्रिया जैन
d. आकृति कक्कड़
14. नासा ने निम्न में से अपने किस मिशन के तहत अंतरिक्ष की गहराइयों में जाकर अध्ययन करने की घोषणा की है?
a. न्यू स्टडी
b. न्यू होराइजन
c. न्यू होल
d. न्यू कौप
15. निम्नलिखित में से किस राज्य द्वारा हाल ही में ई-सिगरेट पर पाबन्दी लगा दी गयी?
a. पंजाब
b. हरियाणा
c. महाराष्ट्र
d. केरल
उत्तर:
1. a.गुरु गोविंद सिंह
2. d.कर्मचारियों की नियुक्ति से जुड़ी कंपनी
3. b. लुईस हैमिलटन
4. c. गुरप्रीत सिंह संधू
5. a. एली वीज़ल
6. b. एलबीडब्ल्यू
7. a. हरियाणा
8. a. एएसपी इन्फो सिस्टम्स
9. a. 300
10. b.अभिजित भट्टाचार्य
11. a.फेसबुक
12. c. पीर गुस्ताफ लोडिन
13. a. तारिषी जैन
14. b. न्यू होराइजन
15. d. केरल